1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच साउथ अफ्रिकन कॉमेडियन ने सैनिकों का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच साउथ अफ्रिकन कॉमेडियन ने सैनिकों का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

 Published : Mar 01, 2019 10:33 am IST,  Updated : Mar 01, 2019 10:48 am IST

साउथ अफ्रिकन कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने भारत और पाकिस्तान के सैनिकों का मजाक उड़ाया।

ट्रेवर नूह- India TV Hindi
ट्रेवर नूह

नई दिल्ली: साउथ अफ्रिकन कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने भारत और पाकिस्तान के सैनिकों का मजाक उड़ाया। ट्रेवर नूह अपनी डेली शो के दौरान ज्यादा ह्यूमरस दिखाने के चक्कर में भारत-पाक तनाव को ऊपर कमेंट भी किया और दोनों देश के सैनिकों का मजाक भी उड़ाया। आपको बता दें कि नूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहा है जिसमें वह भारत-पाकिस्तान का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नूह कहते हैं कि 'मैं कामना करता हूं कि भारत-पाकिस्तान आपस में न लड़े लेकिन अगर दोनों देश लड़ते हैं तो यह सब देखना काफी मनोरंजन से भरा होगा'।

इस वीडियो में नूह भारतीय सैनिकों का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि भारतीय सैनिक बॉलीवुड गाने पर ऐसे डांस करते हुए मारेंगे। इस बात पर ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हे लताड़ना शुरु किया।

ट्वीटर यूजर्स ने ट्रेवर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह दो देशों के बीच में इतना ज्यादा टेंशन और तनाव है और तुम्हें मजाक की पड़ी है। ये इतना आसान नहीं है, अपनी शो को बेहतर दिखाने के लिए किसी भी चीज का सहारा लेना गलत है। सिर्फ इतना ही नहीं एक यूजर्स ने नूह को नस्लभेद और नाली का कीड़ा तक कह दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन