लॉस एंजेलिस: हाल ही में जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की नई फिल्म 'स्पेक्टर' के सेट पर चोटिल हुए हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग को अपने घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 47 वर्षीय डेनियल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "अपने चोटिल घुटने को सही करने के लिए नियमित छुट्टी के दौरान डेनियल ने आर्थोस्कोपिकसर्जरी करवाई। वह 22 अप्रैल को पाइनवुड में फिर से शूटिंग में शामिल होंगे।"
शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी। रोम ओर मेक्सिको की नई जगहों पर शूटिंग से पहले 'स्पेक्टर' की शूटिंग ब्रिटेन में हुई थी। सैम मेंडिस निर्देशित यह फिल्म छह नवंबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में उतरेगी।