1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जून 2020 में रिलीज होगी डेविडसन की फिल्म

जून 2020 में रिलीज होगी डेविडसन की फिल्म

 Published : Feb 03, 2019 02:17 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 02:17 pm IST

कॉमेडियन पीट डेविडसन की सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म 19 जून, 2020 को रिलीज होगी। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, परियोजना के अनावरण के तीन दिन बाद जड एपेटो द्वारा निर्देशित फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा हुई। 

पीट डेविडसन- India TV Hindi
पीट डेविडसन

नई दिल्ली: कॉमेडियन पीट डेविडसन की सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म 19 जून, 2020 को रिलीज होगी। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, परियोजना के अनावरण के तीन दिन बाद जड एपेटो द्वारा निर्देशित फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा हुई। अभी फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है।

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म एपेटो, डेविडसन और डेव साइरस द्वारा लिखी जाएगी।

स्टेटन द्वीप में पले-बढ़े डेविडसन ने 11 सितंबर के हमलों में अपने फायर फाइटर पिता को खो दिया। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू कर दी थी।

उनका गायिका एरियाना ग्रांडे के साथ भी संबंध था। इस जोड़ी ने अक्टूबर 2018 में अपनी सगाई तोड़ दी और तब से वह अपने जीवन के मुश्किल दौर को लेकर खबरों में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन