1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 4 दिसंबर को रिलीज हो रही 'टेनेट', इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया कर रहीं हॉलीवुड डेब्यू

4 दिसंबर को रिलीज हो रही 'टेनेट', इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया कर रहीं हॉलीवुड डेब्यू

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 05:48 pm IST

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने घोषणा की है कि क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित व निर्देशित बहुप्रतीक्षित उनकी हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' भारत में 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

Dimple Kapadia - India TV Hindi
Dimple Kapadia  Image Source : INSTAGRAM/DIMPLE KAPADIA

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने घोषणा की है कि क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित व निर्देशित बहुप्रतीक्षित उनकी हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' भारत में 4 दिसंबर को रिलीज होगी। अभिनेत्री ने कहा, "भारत के सभी सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट की रिलीज की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। फिल्म में कुछ शानदार एक्शन सीक्वेंस, टर्न और ट्विस्ट हैं, जिसका आप केवल बड़े पर्दे पर ही आनंद ले सकते हैं।"

 
टेनेट फिल्म के साथ डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में डिंपल के अलावा जॉन डेविड वॉशिंगटन, रॉबर्ट पैटिनसन, एलिजाबेथ डेबिकी, माइकल केन और केनेथ ब्रानघ जैसे सितारे हैं।

खास बात है कि ये फिल्म अगस्त में यूनाइटेड किंगडम में रिलीज हो गई थी। इसके बाद धीरे धीरे करके ये फिल्म बाकी सब जगह रिलीज हो रही है। इस फिल्म की काफी प्रशंसा भी हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन