1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. दो गर्भपात के बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस हन्ना बेहद खुश, देखिए तस्वीरें

दो गर्भपात के बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस हन्ना बेहद खुश, देखिए तस्वीरें

 Published : Feb 19, 2019 10:44 am IST,  Updated : Feb 19, 2019 10:44 am IST

 ब्रिटिश अभिनेत्री हन्ना स्पीयरिट दो गर्भपात के बाद पिछले साल दिसंबर में एक बेटी की मां बनकर बेहद खुश हैं और शानदार महसूस कर रही हैं।

ब्रिटिश एक्ट्रेस...- India TV Hindi
ब्रिटिश एक्ट्रेस हन्ना 

नई दिल्ली: ब्रिटिश अभिनेत्री हन्ना स्पीयरिट दो गर्भपात के बाद पिछले साल दिसंबर में एक बेटी की मां बनकर बेहद खुश हैं और शानदार महसूस कर रही हैं। 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, ओके मौगजीन को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने जीवन के नए दौर के बारे में बात की। दिसंबर में उन्होंने प्रेमी एडम थॉमस की संतान को जन्म दिया था। 

स्पीयरिट ने कहा, " खुद की छोटी सी बच्ची होना शानदार अनुभव है।"

गर्भपात के अलावा 37 वर्षीय अभिनेत्री स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना कर चुकी हैं। उन्होंने 2013 में गलत करीके से ब्रेस्ट इम्प्लांट होने के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने कहा कि ये उनके लिए बेहद खराब पल थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन