1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस अफशां आजाद जल्द ही बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस अफशां आजाद जल्द ही बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 07:10 pm IST

अफशां आजाद ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लांट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह अपने पति नबील काजी के साथ नजर आ रही हैं।

हैरी पॉटर फेम अफशां आजाद जल्द ही बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें - India TV Hindi
हैरी पॉटर फेम अफशां आजाद जल्द ही बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें  Image Source : INSTA/DRACO_LIFE4EVER/AFSHANAZAD

हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर में पद्मा पाटिल का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस अफशां आजाद जल्द ही मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की। 

अफशां आजाद  ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लांट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह अपने पति नबील काजी के साथ नजर आ रही हैं। 

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं मां बनने जा रही हूं। मैं अल्ला का इस बात के लिए शुक्रिया करना चाह रही हूं। इंशाअल्लाह जुलाई में बेबी काजी का आगमन होगा। हम दोनों का दिल प्यार और उत्सुकता से भर गया है। ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें। '

पार्थ समथान ने एकता कपूर को चॉकलेट बॉय इमेज को तोड़ने के लिए कहा शुक्रिया

अफशां आजाद  प्रेग्नेंसी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह ग्रे कलर गाउन पहने हुए नजर आईं। 

RRR का शानदार पोस्टर हुआ रिलीज, राम चरण और जूनियर एनटीआर आए नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन