1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड मूवी 'ट्विलाइट' के एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस गर्लफ्रेंड संग मृत पाए गए

हॉलीवुड मूवी 'ट्विलाइट' के एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस गर्लफ्रेंड संग मृत पाए गए

 Published : May 19, 2020 02:31 pm IST,  Updated : May 19, 2020 02:31 pm IST

लास वेगास मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के अनुसार, बॉयस और उनकी प्रेमिका नताली एडेपोजु को 13 मई को मृत पाया गया। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

हॉलीवुड मूवी...- India TV Hindi
हॉलीवुड मूवी 'ट्विलाइट' के एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस गर्लफ्रेंड संग मृत पाए गए  Image Source : GREGORY TYREE BOYCE / INSTAGRAM

लॉस एंजेलिस: फिल्म 'ट्विलाइट' में टायलर क्राउली की प्रसिद्ध भूमिका निभाने वाले अभिनेता ग्रेगरी टायरे बॉयस को लास वेगास में मृत पाया गया। उनकी उम्र 30 साल थी। लास वेगास मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के अनुसार, बॉयस और उनकी प्रेमिका नताली एडेपोजु को 13 मई को मृत पाया गया। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

इऑनलाइनडॉटकाम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बॉयस और उनकी 27 वर्षीय प्रेमिका को लास वेगास में मृत पाया गया। सूत्रों ने बताया, ग्रेग का चचेरा भाई जब उठा तो, उन्हें घर में नहीं पाया, लेकिन एक्टर की कार घर पर ही पार्क थी। वह बहुत परेशान हुआ, उसने जब ग्रेगरी की तलाश की तो उन्हें व उनकी प्रेमिका को मृत पाया।

सूत्र ने कहा कि मरने से पहले बॉयस अपने बिजनेस को लेकर काफी सक्रिय थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन