1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. भारत में लाइव परफोर्मेंस देगा मशहूर अमेरिकी कॉमेडी ग्रुप 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स'

भारत में लाइव परफोर्मेंस देगा मशहूर अमेरिकी कॉमेडी ग्रुप 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स'

 Published : Aug 04, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 02:40 pm IST

खबर आई है कि अमेरिका का प्रसिद्ध कॉमेडी ग्रुप 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स' अगले वर्ष भारत में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आने वाला है। देश में खुशी और हंसी फैलाने के लिए यह ग्रुर बेहद उत्साहित है।

Impractical Jokers - India TV Hindi
Impractical Jokers

नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त से कई हॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने और लाइव शोज करने के लिए भारत का रुख कर रहे हैं। अब खबर आई है कि अमेरिका का प्रसिद्ध कॉमेडी ग्रुप 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स' अगले वर्ष भारत में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आने वाला है। देश में खुशी और हंसी फैलाने के लिए यह ग्रुर बेहद उत्साहित है। यह जानकारी ग्रुप के सदस्य जेम्स मरे ने दी। उन्होंने बताया, "हम भारत में लाइव प्रस्तुति देने की योजना बना रहे हैं। यह इसी साल होने वाला था लेकिन 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स' फिल्म को मंजूरी मिलने से हमें ये रोकना पड़ा। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।"

मरे ने कहा कि न्यूयार्क के कॉमेडी के लिए यह वास्तव में बहुत उत्साहित करने वाला पल है। ग्रुप में जो गैटो, ब्रायन क्यू क्विन और साल वल्कानो हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारत में मंच पर और हजारों भारतीय प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना चाहता हूं और उन्हें हंसाना चाहता हूं। यह बहुत शानदार होगा।" 'द टेंडरलॉयंस' के नाम से प्रसिद्ध कॉमेडी ग्रुप ने हिडेन कैमरा पर शूट किए गए रिएलिटी टीवी शो 'इंप्रैक्टिकल जोकर्स' से प्रसिद्धि पाई थी।

कॉमेडी के लिए वे सूक्ष्म माइक्रोफोन, कैमरों से एक-दूसरे को डराते हैं। भारत में इसका प्रसारण 'कॉमेडी सेंट्रल' पर हुआ है। भारत से अपना रिश्ता बताते हुए उन्होंने कहा, "कॉलेज के समय मैं एक भारतीय के साथ एक कमरे में रहता था। मेरा सबसे अच्छा दोस्त भारत से है और अगले साल मैं पहली बार भारत आ रहा हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन