1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इरीना शायक के प्यार में डूबे ब्रेडली कूपर

इरीना शायक के प्यार में डूबे ब्रेडली कूपर

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 10:43 am IST,  Updated : May 13, 2015 10:43 am IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता ब्रेडली कूपर मॉडल इरीना शायक के प्यार में पागल हैं और उनके साथ अपने संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। ब्रेडली को हालिया सप्ताहों कों कई बार इरीना के साथ देखा

इरीना शायक  के प्यार...- India TV Hindi
इरीना शायक के प्यार में डूबे ब्रेडली कूपर

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता ब्रेडली कूपर मॉडल इरीना शायक के प्यार में पागल हैं और उनके साथ अपने संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। ब्रेडली को हालिया सप्ताहों कों कई बार इरीना के साथ देखा गया, हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन निजी तौर पर वे इसे लेकर गंभीर बताए जा रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया कि ब्रेडली इधर कुछ सप्ताह से इरीना के प्यार में पागल हैं। वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह मेट गाला में अपनी दोस्तों सिएना मिलर, मेडोना से इरीना के बारे में बात कर रहे थे।

सूत्र ने आगे बताया, "वे रेडकार्पेट पर एक साथ नहीं जाने को लेकर सतर्क हैं।"

इरीना से ब्रेडली की मुलाकात दोनों के आपसी दोस्त लियानाडरे डीकैप्रियो के जरिए हुई थी।

सूत्र ने बताया कि ब्रेडली फरवरी में ऑस्कर में इरीना को देखते ही उनके कायल हो गए थे। सुकी वाटरहाउस से अलगाव के बाद लियोनाडरे ने उन्हें इरीना से मिलवाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन