1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एक बार फिर साथ नहीं आ सकते जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट

एक बार फिर साथ नहीं आ सकते जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट

 Published : Feb 19, 2018 08:27 am IST,  Updated : Feb 19, 2018 08:27 am IST

जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इसी के साथ एनिस्टन का नाम उनके पूर्व प्रेमी ब्रैड पिट के साथ भी जुड़ने लगा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि ऐसा होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से ब्रैड से मुलाकात...

Brad Pitt- India TV Hindi
Brad Pitt

लॉस एंजेलिस: कुछ समय पहले खबरे आई थीं जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इसी के साथ एनिस्टन का नाम उनके पूर्व प्रेमी ब्रैड पिट के साथ भी जुड़ने लगा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि ऐसा होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से ब्रैड से मुलाकात नहीं की। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पिट और एनिस्टन के वर्तमान संबंधों की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से कहा, "दोनों को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया है।"

सूत्र ने कहा, "एक दशक से अधिक समय तक वे पूरी तरह से अलग जीवन जी रहे थे और यह आश्चर्य की बात नहीं है, वे पूरी तरह अलग बन गए हैं, जो पहले एक-साथ थे।" पिट और एनिस्टन की 5 वर्ष की शादी वर्ष 2005 में टूट गई, दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने कहा, "वे अलग हो गए और उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनके पास गंभीर समस्याएं थीं, वे बेवकूफ नहीं थे।" सूत्र ने कहा, "वे लंबे समय से एक-दूसरे से दूर हैं। यह पुराना इतिहास है।"

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, सूत्र ने कहा है कि जहां तक पुनर्मिलन की संभावना का सवाल है, तो आज का उनका जीवन तब से बहुत अलग है, जब वे दोनों पहली एक-दूसरे के हुए थे। थेरॉक्स और जस्टिन ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में अपने दो साल के विवाह और लगभग सात साल के रिश्ते के अंत की घोषणा की थी। वहीं पिट और अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने दो और 12 वर्षो के संबंधों के खत्म होने के बारे में जानकारी दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन