1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टर को बिना कपड़ों के टीवी देखना है पसंद

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टर को बिना कपड़ों के टीवी देखना है पसंद

 Published : Dec 11, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 12:34 pm IST

अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टर का कहना है कि उन्हें नग्न होकर टीवी देखना पसंद है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिस्टन ने 'द एलेन डीजेनेरेस शो' पर हाल ही में उपस्थिति के दौरान पूछे गए प्रश्नों के जवाब में यह कहा।

जेनिफर एनिस्टर- India TV Hindi
जेनिफर एनिस्टर

नई दिल्ली: अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टर का कहना है कि उन्हें नग्न होकर टीवी देखना पसंद है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिस्टन ने 'द एलेन डीजेनेरेस शो' पर हाल ही में उपस्थिति के दौरान पूछे गए प्रश्नों के जवाब में यह कहा।

यह पूछे जाने पर कि पैसे कमाने के लिए अब तक उन्होंने सबसे अजीब चीज क्या की, इस पर एनिस्टन ने कहा, "मैंने नौंवी कक्षा में बाल कटाए और इससे मुझे एक हेयरकट पर 10 डॉलर मिले।" होस्ट ने एक और सवाल किया, "प्यार करने, स्नान करने या तैरने के अलावा आपको नग्न होकर और क्या करना पसंद है?"

इस पर 49 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें नग्न होकर टीवी देखना पसंद है। उनके इस जवाब से होस्ट भी हैरान हो गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन