1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जॉनी डेप को हो सकती है 10 साल की जेल

जॉनी डेप को हो सकती है 10 साल की जेल

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 06:42 pm IST,  Updated : May 26, 2015 06:42 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को अपने पालतू कुत्तों को गैरकानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए 10 साल जेल की सजा हो सकती है। एक ऑस्ट्रेलियाई सीनेट समिति ने कहा कि यदि

जॉनी  डेप को हो सकती है...- India TV Hindi
जॉनी डेप को हो सकती है 10 साल की जेल

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को अपने पालतू कुत्तों को गैरकानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए 10 साल जेल की सजा हो सकती है। एक ऑस्ट्रेलियाई सीनेट समिति ने कहा कि यदि यह मामला न्यायालय में जाता है और 51 वर्षीय डेप दोषी ठहराए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल जेल या 2,65,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

गौरतलब है कि डेप महीने की शुरुआत में अपने दो पालतू कुत्तों पिस्टल एवं बू के साथ अपने निजी जेट विमान में ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर वहां के संगरोध कानून की अवहेलना की थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच में पाया गया कि डेप, उनके सह-यात्री और विमान कर्मचारियों ने पालतु कुत्तों को साथ लाने का खुलासा नहीं किया था और बात विमान के ऑस्ट्रेलिया में उतरने के बाद पता चली, जब कुत्तों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन