1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फिल्मी दुनिया से बाहर रहना चाहते है मेरे बच्चे: एंजेलिना जोली

फिल्मी दुनिया से बाहर रहना चाहते है मेरे बच्चे: एंजेलिना जोली

 Published : Jun 18, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 07:18 pm IST

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा कि उनके बच्चे उनके पदचिन्हों पर नहीं चलना चाहते हैं। एंजेलिना के बच्चे फिल्म जगत में नहीं जाना चाहते हैं।

angelina jolie and brad pitt with thier children- India TV Hindi
angelina jolie and brad pitt with thier children

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा कि उनके बच्चे उनके पदचिन्हों पर नहीं चलना चाहते हैं। एंजेलिना के बच्चे फिल्म जगत में नहीं जाना चाहते हैं। एंजेलिना के छह बच्चे हैं- मेडोक्स (14), पाक्स (12), जहारा (11), शिलोह (10) और सात साल के दो जुड़वां बच्चे विविएने तथा नोक्स।

जबकि आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चे अपने माता-पिता के अनुरूप ढलना चाहते हैं। बच्चे अपने अभिभावकों को देखकर ही काम भी करना चाहते हैं। लेकिन एंजेलिना जोली के बच्चों में वह बात नहीं नज़र आ रही है। एंजेलिना के सभी बच्चे अलग-अलग रूचि रखते हैं। लेकिन किसी में भी एक्टिंग के प्रति कोई रूचि नहीं है।

ये भी पढ़ें-

एक वेबसाइट के अनुसार, बीबीसी रेडियो फोर्स वीमेंस आवर कार्यक्रम में एंजेलिना ने कहा कि उनके बच्चों में से कोई भी अभिनय में कदम नहीं रखना चाहता। वे सभी संगीत में काफी रुचि रखते हैं।

एंजेलिना ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें फिल्मी दुनिया से बाहर रहना पसंद है। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय मेडोक्स को संपादन में रुचि है और 12 वर्षीय पेक्स को संगीत काफी पसंद है।"

इससे पहले, अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने साझा किया था कि उनके बच्चे सात तरह की भाषाएं सीख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन