1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जूलियन मूर कान्स फिल्मोत्सव में सम्मानित

जूलियन मूर कान्स फिल्मोत्सव में सम्मानित

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 07:50 am IST,  Updated : May 15, 2015 07:51 am IST

कान्स: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर को कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया, जिसकी घोषणा 2014 के कान्स महोत्सव में की गई थी, लेकिन जूलियन पिछले साल कान्स में शामिल नहीं

जूलियन मूर कान्स...- India TV Hindi
जूलियन मूर कान्स फिल्मोत्सव में सम्मानित

कान्स: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर को कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया, जिसकी घोषणा 2014 के कान्स महोत्सव में की गई थी, लेकिन जूलियन पिछले साल कान्स में शामिल नहीं हो पाई थीं।

इसलिए उन्हें कान्स 2014 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान इस साल दिया गया। जूलियन को निर्देशक डेविड क्रोननबर्ग की फिल्म 'मैप्स टू द स्टार्स' में एक सिनेतारिका की भूमिका में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।

बुधवार को 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में लैंबर्ट विल्सन ने जूलियन को ट्राफी सौंपी।
जूलियन को फिल्म 'स्टिल एलिस' में अल्जाइमर से पीड़ित प्रोफेसर की भूमिका के लिए इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के ऑस्कर सहित गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा और सैग पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन