1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर ने नए म्यूजिक की घोषणा की

जस्टिन बीबर ने नए म्यूजिक की घोषणा की

 Published : Dec 25, 2019 07:39 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 07:39 pm IST

 गायक जस्टिन बीबर ने अपने प्रशंसकों से मार्च में कहा था कि वह म्यूजिक से ब्रेक लेना चाहते हैं, ताकि वह 'कुछ गहरी समस्याओं के समाधान' पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

जस्टिन बीबर ने नए...- India TV Hindi
जस्टिन बीबर ने नए म्यूजिक की घोषणा की

लॉस एंजेलिस: गायक जस्टिन बीबर ने अपने प्रशंसकों से मार्च में कहा था कि वह म्यूजिक से ब्रेक लेना चाहते हैं, ताकि वह 'कुछ गहरी समस्याओं के समाधान' पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हालांकि उन्होंने अब घोषणा कि है कि वह अपने नए म्यूजिक, टूर और डॉक्यूसीरीज के साथ वापसी करने वाले हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय इस गायक ने मंगलवार को यूट्यूब वीडियो के माध्यम से घोषणा की थी कि वह अपना पहला सिंगल 'यमी' को तीन जनवरी को रिलीज करने जा रहे हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन