1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर बोले जस्टिन बीबर

भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर बोले जस्टिन बीबर

 Published : May 09, 2017 06:33 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:33 pm IST

जस्टिन बीबर के पहले भारत में सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर चारो ओर खूब धमाल मचा हुआ है। जहां एक ओर उनके भारतीय फैंस इसे लेकर वहीं फिल्म इंडस्ट्री में उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। ग्रैमी अवार्ड विजेता जस्टिन भी भारत में प्रस्तुति को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

justin bieber- India TV Hindi
justin bieber

मुंबई: कनाडा के जाने माने सिंगर जस्टिन बीबर के पहले भारत में सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर चारो ओर खूब धमाल मचा हुआ है। जहां एक ओर उनके भारतीय फैंस इसे लेकर वहीं फिल्म इंडस्ट्री में उनके काफी चर्चे हो रहे हैं। ग्रैमी अवार्ड विजेता जस्टिन भी भारत में प्रस्तुति को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत बुधवार को देश में प्रस्तुति देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बीबर 6 मई को प्रस्तुति देने के लिए दुबई में थे और वहां भी उन्होंने शानदार वक्त बिताया। बीबर ने मंगलवार को ट्वीट किया, "दुबई शानदार है..भारत अगला पड़ाव है। अमित भाटिया आप तैयार हैं? पर्पज टूर स्टेडियम।" गायक के मंगलवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में उनकी बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति होगी। बीबर के लाइव शो को देखने के लिए 45,000 से ज्यादा प्रशंसकों के उमड़ने की उम्मीद है। टूर में वह अपने चौथे एल्बम 'परपज' का प्रचार कर रहे हैं।

मुंबई के अलावा बीबर नई दिल्ली, जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में आई खबर के अनुसार कहा जा रहा था कि बीबर जल्द ही फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में भी नजर आने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन