1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केटी पेरी ने बालों को भूरे रंग में नहीं रंगवाया

केटी पेरी ने बालों को भूरे रंग में नहीं रंगवाया

 Written By: IANS
 Published : Jul 29, 2016 04:28 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 04:29 pm IST

गायिका केटी पेरी का कहना है कि उन्होंने कभी अपने बालों को भूरे रंग में नहीं रंगवाया है।

 katy perry- India TV Hindi
katy perry

लॉस एंजेलिस, गायिका केटी पेरी का कहना है कि उन्होंने कभी अपने बालों को भूरे रंग में नहीं रंगवाया है। केटी समय-समय पर अपने बालों को रंगवाती रहती हैं। उनका कहना है कि वह 15 साल की उम्र से बालों को रंगवा रही हैं।

इसे भी पढ़ें :-

अगस्त में अपना New Music Album लॉन्च करेेंगी कैटी पेरी

पिज्जा देख केटी पेरी अपने आपको रोक नहीं पाती

'पीपुल डॉट कॉम' ने केटी पेरी के हवाले से बताया, "मैंने अभी तक अपने बालों को भूरे रंग में नहीं रंगवाया है लेकिन मैं अपने बालों को 15 साल की उम्र से रंगवा रही हूं।" चेहरे पर झुर्रियां बुरी नहीं हैं। ये इस बात का प्रमाण हैं कि आप मुस्कुरा रहे हो।

केटी पेरी कहती हैं, "बीस से तीस साल की उम्र में आप बहुत चिंता करते हो कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। 30 की उम्र के दौर में आप अपनी आजादी, वित्तीय परेशानियां और अच्छे साथ को लेकर परेशान रहते हो। मैंने सुना है कि 40 की उम्र का दौर बेहतर होता है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन