1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मुझे किसी बात का मलाल नहीं : केली

मुझे किसी बात का मलाल नहीं : केली

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 11:52 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 11:54 pm IST

लॉस एंजेलिस: मॉडल एवं रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर का कहना है कि सोशल मीडिया वेबसाइटों पर अपनी कामुक तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर उन्हें कोई मलाल नहीं है। यह पूछने पर क्या ट्विटर या

मुझे किसी बात का मलाल...- India TV Hindi
मुझे किसी बात का मलाल नहीं : केली

लॉस एंजेलिस: मॉडल एवं रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर का कहना है कि सोशल मीडिया वेबसाइटों पर अपनी कामुक तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर उन्हें कोई मलाल नहीं है। यह पूछने पर क्या ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई सामग्री को लेकर उन्हें मलाल है, केली ने कहा, "यदि मैं कोई गलत सेल्फी पोस्ट करती हूं, तो सोचती हूं कि अगली सेल्फी इससे बेहतर होगी। इसके अलावा मुझे किसी और बात का मलाल नहीं होता।"

केली ने यह भी कहा कि वह तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर वह अपनी तस्वीरों पर की गई लोगों की टिप्पणियां नहीं पढ़ती हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि टिप्पणियां आलोचनात्मक भी होती हैं।

उन्होंने कहा, "आपके आलोचक भी होते हैं, जो आपकी पोस्ट पर नकारात्मक टिप्पणियां करते हैं। तो क्यों न हम उनकी टिप्पणियों को नजरअंदाज कर दें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन