1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट शादी के 7 साल बाद ले रहे तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट शादी के 7 साल बाद ले रहे तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

 Published : Feb 20, 2021 05:13 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 05:29 pm IST

किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। किम और रैपर कान्ये वेस्ट ने तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दे दी है।

Kim Kardashian and Kanye West- India TV Hindi
Kim Kardashian and Kanye West Image Source : INSTAGRAM/KIM KARDASHIAN

किम कार्दशियन ने शादी के 7 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। किम और रैपर कान्ये वेस्ट ने तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दे दी है। इन दोनों के तलाक को लेकर किम के पब्लिसिस्ट ने न्यूज एजेंसी एएफपी को किम द्वारा फाइल किए गए तलाक की अर्जी की पुष्टि की है। तलाक की अर्जी में किम ने अपने चारों बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी की मांग की है। 

तलाक की कानूनी प्रकिया के लिए किम कार्दशियन ने वकील लौरा वासर को हायर किया है। हालांकि वकील ने तलाक की अर्जी के अलावा इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। खास बात है कि इन दोनों कपल के तलाक की खबरें बीते कुछ वक्त से आ रही थीं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे वक्त से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों अलग भी रह रहे थे। 

तलाक ले रहे हैं किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट! 4 अरब रु. की प्रॉपर्टी पर फंसा पेंच

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने साल 2014 में धूम धाम से शादी के थी। इन दोनों की शादी इटली में हुई थीं। ये दोनों एक दूसरे को साल 2012 से जानते थे। उस वक्त किम कार्दशियन अमेरिकी फुटबॉलर क्रिस हम्फ्रीज़ की पत्नी थीं। साल 2013 में किम क्रिस से अलग हो गई थीं। आपको बता दें, किम और कान्ये दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स में शुमार हैं। ये दोनों ही अपनी प्रोफेशनल फ्रंट में अलग पहचान रखते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन