1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. VIDEO: पुलिस बन बंदूक की नोक पर किम कर्दशियां को लूटा

VIDEO: पुलिस बन बंदूक की नोक पर किम कर्दशियां को लूटा

 Published : Oct 03, 2016 04:24 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 04:24 pm IST

किम कर्दशियां वेस्ट पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले ही एक प्रैंकस्टर की हरकत को लेकर वह चर्चा में आ गई थीं। अब पेरिस पेरिस में उनके होटल के कमरे में नकाबधारी कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

kim- India TV Hindi
kim

पेरिस: रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले ही एक प्रैंकस्टर की हरकत को लेकर वह चर्चा में आ गई थीं। अब पेरिस पेरिस में उनके होटल के कमरे में नकाबधारी कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। खबरों के अनुसार कर्दशियां पेरिस में फैशन वीक में शामिल होने आई थीं। बंदूक की नोक पर कई लाख यूरो लूट लिए गए।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: जब फैन की इस हरकत से किम कर्दशियां सरेआम हुईं शर्मसार

लुटेरे नकाब और पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि लूटपाट की घटना स्थानीय समयानुसार तीन बजे हुई। पुलिस ने बताया, कई लाख यूरो की लूट हुई है जिसमें ज्यादातर गहने हैं। कुल राशि का आंकलन किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक इस लूट में 5 लोगों का हाथ है और यह घटना उसके आलीशान आवास पर हुई है। पहले आई खबरों में बताया गया था कि लूट की घटना पेरिस के किसी होटल में किम के कमरे में हुई है। इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंची है।

कर्दशियां के एक प्रतिनिधि ने बताया, “वे बेहद घबराई हुई हैं हालांकि उन्हें शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है।“ इससे पहले साल 2014 में भी किम पेरिस के माडेलिन चर्च के पीछे स्थित इस आवास में रह चुकी हैं।

घटना की जानकारी लगने पर उनके पति कान्ये वेस्ट ने क्वींस में हो रहे मीडोज संगीत और कला समारोह में अपनी प्रस्तुति अधूरी ही छोड़ दी। उन्होंने प्रशंसकों से कहा, “मुझे माफ कीजिए। पारिवारिक आपात स्थिति के कारण मुझे इस शो को रोकना पड़ रहा है।“ यह पता नहीं चल सका है कि उनके दोनों बच्चे तीन वर्ष की बेटी नॉर्थ और नौ माह का बेटा सेंट घटना के वक्त कहां थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन