1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. VIDEO: जब फैन की इस हरकत से किम कर्दशियां सरेआम हुईं शर्मसार

VIDEO: जब फैन की इस हरकत से किम कर्दशियां सरेआम हुईं शर्मसार

 Published : Sep 30, 2016 01:21 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 01:21 pm IST

हॉलीवुड की चर्चित रियलिटी टीवी कलाकार किम कर्दशियां हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन अपनी तस्वीरों से लोगों को हैरान करने वाली किम के साथ हाल में कुछ ऐसा हुई कि...

kim- India TV Hindi
kim

नई दिल्ली: हॉलीवुड की चर्चित रियलिटी टीवी कलाकार किम कर्दशियां हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन अपनी तस्वीरों से लोगों को हैरान करने वाली किम के साथ हाल में कुछ ऐसा हुई कि वह खुद भी इससे हैरत में पड़ गईं। दरअसल हाल ही में किम एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं वह अपने बॉडीगार्ड्स से घिरी हुई थीं।

इसे भी पढ़े:- किम कर्दाशियां ने एक बार फिर सोशल मीडिया में शेयर की न्यूड फोटो

लेकिन उनके बॉडागार्ड्स को चकमा देते हुए विटाली सीजक नाम का एक शख्स उनके करीब आ गया। और जमीन पर बैठकर उनके बैक को चूमने की कोशिश करने लगा। तभी किम के बॉडागार्ड्स की नजर उसे शख्स पर पड़ी और उन्होंने वहीं उनकी खूब पिटाई की। किम जैसे ही फ्रेंड फैशन से बाहर निकली तो विटाली ने उनके साथ ऐसा हरकत कर दी।

लेकिन इससे पहले बॉडीगार्ड्स विटाली को पकड़ पाते वह वह वहां से भागने में कामयाब हो गया। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि उन्होंने किस तरह किम के बैक पर किस करने की कोशिश की।

बता दें कि ये शख्स अक्सर फिल्मी हस्तियों के साथ इस तरह की हरकतें करता रहता है। विटाली ने इससे पहले हॉलीवुड अभिनेत्री गीगी के साथ भी इसी तरह की हरकत की थी। वह गीगी को गोद में उठाने की कोशिश करने लगे थे, लेकिन तब गीगी ने उन्हें एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था। उन्होंने 2 साल पहले भी किम के साथ कुछ ऐसी ही हरकत करने की कोशिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन