1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. काइली जेनर के भाई-बहन उड़ाते हैं उनके बिलियनेयर स्टेटस का मजाक

काइली जेनर के भाई-बहन उड़ाते हैं उनके बिलियनेयर स्टेटस का मजाक

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 01:22 pm IST

रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का कहना है कि उनके लिए उनका बलियनेयर स्टेटस कभी-कभार थोड़ा भारी पड़ जाता है।

kylie jenner- India TV Hindi
kylie jenner Image Source : INSTAGRAM

रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का कहना है कि उनके लिए उनका बिलेनियर स्टेटस कभी-कभार थोड़ा भारी पड़ जाता है क्योंकि इसके चलते उनके भाई-बहन उनका मजाक बनाने लगते हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एलेन डीजेनेरेस शो' के एक एपिसोड में काइली, जिन्हें पिछले साल सबसे कम उम्र की अरबपति के रूप में नामित किया गया था, ने साझा किया कि उनके इस फाइनेंशियल स्टेटस की वजह से उनके भाई-बहन कभी-कभार उनकी टांग खींचते हैं।

इस वीडियो में डीजेनेरेस काइली से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि उनके बिलियन-डॉलर स्टेटस के बारे में उनके भाई-बहनों का क्या विचार है।

इस पर काइली ने जवाब दिया, "ऐसा तभी होता है जब हम ग्रुप में बात करते हैं कि हमें ट्रिप पर कहां जाना चाहिए। वे कहते हैं, 'काइली, क्या तुम इसकी कीमत अदा करने वाली हो?' लेकिन मैं जानती हूं कि उन्हें मुझ पर वाकई में गर्व है।"

Also Read:

एक्टिंग से दूरी बनाने की सोच रहे हैं ब्रैड पिट

6 बच्चों की मां और 3 शादी के बाद एंजेलिना जोली को अब है एक सीरियस बॉयफ्रेंड की तलाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन