लॉस एंजेलिस: गायिका लेडी गागा अपने आगामी छठे अल्बम को पूरा करने के काम में इस कदर मशगूल हुईं कि वह नहाना ही भूल गईं। एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी गागा ने बुधवार को उनकी निजी सहायक के साथ हुई कुछ मजेदार बातचीत को ट्विटर पर साझा किया। इसमें यह महसूस करने के बाद कि वह साल 2016 में रिलीज हुए उनके अल्बम 'जोआन' के बाद से लगातार अथक काम करती ही जा रही हैं, लेडी गागा से उनकी साफ-सफाई को लेकर सवाल किया गया।
Related Stories
गायिका ने ट्वीट किया, "मेरी सहायक : आखिरी बार आपने कब नहाया था? मैं : मुझे याद नहीं।"
गागा ने हैशटैग के साथ आगे कहा, "हैशटैगएलजी6।"
इसके माध्यम से उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह बताया कि उनका यह छठा अल्बम ही उनकी साफ-सफाई में कमी की वजह है।