1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं लेडी गागा, बताया किस वजह से अभी तक एक्ट्रेस नहीं बन सकीं

एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं लेडी गागा, बताया किस वजह से अभी तक एक्ट्रेस नहीं बन सकीं

 Published : Sep 27, 2018 10:43 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 10:43 pm IST

मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा आज भले ही लोगों के दिलों पर राज करती हों, लेकिन एक ऐसा भी समय था, जब उनमें आत्म-विश्वास की कमी थी और उन्हें लगता था कि वह कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं। उनका हर ऑडिशन खराब जाता था।

Lady Gaga- India TV Hindi
Lady Gaga Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा आज भले ही लोगों के दिलों पर राज करती हों, लेकिन एक ऐसा भी समय था, जब उनमें आत्म-विश्वास की कमी थी और उन्हें लगता था कि वह कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं। उनका हर ऑडिशन खराब जाता था।

लेडी गागा ‘ए स्टार इज बॉर्न’ से एक्टिंग की शुरूआत कर रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने ‘ईऑनलाइन’ को बताया, ‘‘मैं एक्ट्रेस नहीं बन सकी। ऑडिशन में मेरा अभिनय खराब था। मुझे कभी काम नहीं मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरी प्रक्रिया में सबसे चुनौतीपूर्ण था रोल के मुताबिक खुद को संवेदनशील दिखाना, लेकिन ब्रैडले कूपर ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया।’’

यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Also Read:

Bigg Boss 12, September 27 Highlights: विकास गुप्ता की घर में एंट्री, घरवालों को दिखाया आइना

Thugs of Hindostan trailer out: आमिर और अमिताभ का ये अंदाज पहले नहीं देखा होगा

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर का पलटवार, कहा- 'लीगल एक्शन लूंगा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन