1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्कल में फिर से हुई दोस्ती

प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्कल में फिर से हुई दोस्ती

 Published : Mar 22, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 07:40 pm IST

रिपोर्ट आई थी कि प्रियंका इस बात से नाराज हैं कि मर्कल उनके और निक जोनस की शादी में नहीं आई। 

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्कल अभी भी अच्छे दोस्त हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि दोनों के बीच में दूरियां आ गई हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। 

'ईऑनलाइन डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "प्रियंका और मेगन दोस्त नहीं है, यह अफवाह पूरी तरह से सच नहीं है।" इससे पहले, रिपोर्ट आई थी कि प्रियंका इस बात से नाराज हैं कि मर्कल उनके और निक जोनस की शादी में नहीं आई। 

प्रियंका पिछले साल मई में मर्कल की शादी में एक मेहमान के रूप में भी गई थी। हालांकि, प्रियंका फरवरी में हुई मर्कल की गोद भराई कार्यक्रम में भी नहीं पहुंची। सूत्र ने कहा, "प्रियंका और मेघन अभी भी बहुत करीबी दोस्त हैं और वे अक्सर बात करते हैं। मेघन के शाही होने के कारण जो समायोजन करने पड़ते हैं, वो प्रियंका को उनके बारे में बताती हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन