1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माईली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ नहीं कर रहे शादी

माईली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ नहीं कर रहे शादी

 Published : Dec 02, 2016 07:10 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 07:10 pm IST

माईली सायरस और लियाम हेम्सवर्थ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि, एक बेवसाइट की खबर के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही थीं इन दिनों ये दोनों अपनी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। लेकिन...

miley- India TV Hindi
miley

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड पॉप सिंगर माईली सायरस और लियाम हेम्सवर्थ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि, एक बेवसाइट की खबर के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही थीं इन दिनों ये दोनों अपनी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में माईली साइरस की बहन नोह साइरस ने कहा कि फिलहाल इन दोनों की शादी करने की कोई योजना नहीं है। नोह ने 'लाइफ एंड स्टाइल' पत्रिका को बताया, "फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।"

इसे भी पढ़े:- हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स जो आ सकती है बिग बॉस 9 में

फिलहाल जैसा कि शादी नहीं हो रही है, लेकिन नोह अपनी बड़ी बहन के दुल्हन बनने की कल्पना कर सकती हैं। नोह का कहना है कि उनकी बहन दुल्हन के रूप में सौम्य और खूबसूरत लगेंगी। मिली शांत स्वभाव की हैं।

लियाम हेम्सवर्थ के बारे में नोह ने कहा, "वह वास्तव में लंबे अर्से से इस परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए मेरे लिए वह बड़े भाई जैसे हैं।" माईली और लियाम ने 2013 में रिश्ता तोड़ने से पहले 2012 में सगाई की थी। हालांकि पिछले साल के अंत में दोनों फिर करीब आ गए।

साइरस फिर से अपनी सगाई की अंगूठी पहने हुई नजर आने लगीं। ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले गर्मियों में दोनों की शादी करने की खबरें आई थीं, लेकिन दोनों ने बाद में अपनी शादी को टाल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन