1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'सॉवरन' में नजर आएंगे मेहर्शला अली

'सॉवरन' में नजर आएंगे मेहर्शला अली

 Published : Mar 01, 2019 09:26 am IST,  Updated : Mar 01, 2019 09:26 am IST

 ऑस्कर विजेता अभिनेता मेहर्शला अली विज्ञान कल्पना पर आधारित फिल्म 'सॉवरन' में नजर आएंगे। 'वैरायटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क मंडेन इस परियोजना का निर्देशन करेंगे। इसकी पटकथा 'ए क्वायट प्लेस' के लेखक स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखी है। 

मेहर्शला अली- India TV Hindi
मेहर्शला अली

नई दिल्ली: ऑस्कर विजेता अभिनेता मेहर्शला अली विज्ञान कल्पना पर आधारित फिल्म 'सॉवरन' में नजर आएंगे। 'वैरायटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क मंडेन इस परियोजना का निर्देशन करेंगे। इसकी पटकथा 'ए क्वायट प्लेस' के लेखक स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखी है। 

एंटरटेंमेंट वन इस फिल्म का निर्माण अमेरिकी फिल्म निर्माण कंपनी 21 लैप्स एंटरटेंमेंट के शॉन लेवी, डैन लेवीन और डैन कोहन के साथ मिलकर करेगी।  अली को फिल्म का हिस्सा बनाए जाने पर एंटरटेंमेंट वन के अध्यक्ष निक मेयर ने कहा, "यह परियोजना लंबे समय से हमारे लिए बेहद खास रही है और हमने तब तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया जब तक कि हमें इसके लिए सही अभिनेता नहीं मिल गया। हमें निसंदेह अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली मेहर्शाला अली के रूप में सबसे उपयुक्त प्रमुख अभिनेता मिल गया है।" 

अली ने हाल ही में 'ग्रीन बुक' में डॉन शर्ले की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन