1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जूलियन असांजे संग रोमांस की अफवाह पर खुश हैं पामेला

जूलियन असांजे संग रोमांस की अफवाह पर खुश हैं पामेला

 Published : Mar 11, 2017 12:42 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 12:42 pm IST

अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के नाम एक दूसरे के साथ जोड़े जाते रहे हैं। लेकिन हॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा पामेला एंडरसन ने कहा है कि विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे के साथ रोमांस की अफवाहों से वह खुश हैं। उनका कहना है कि...

pamela- India TV Hindi
pamela

लंदन: अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के नाम एक दूसरे के साथ जोड़े जाते रहे हैं। इनमें कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया जताते हैं और कुछ इन मामलों में चुप रहना ही ठीक समझते हैं। लेकिन हॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा पामेला एंडरसन ने कहा है कि विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे के साथ रोमांस की अफवाहों से वह खुश हैं।

एक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार पामेला को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में कई अवसरों पर देखे जाने के बाद दोनों के बीच रोमांस की खबरें फैली हैं। इस पर पर पामेला का कहना है कि, “मैं जूलियन से विविएने वेस्टवुड के जरिए मिली थी। हमने तारीखें मिलाईं। मैं गलत दिन दूतावास पहुंच गई लेकिन निजी तौर पर जूलियन से मिलने में कामयाब रही। मैंने उनसे पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि एक कार्यकर्ता के रूप पर मैं किस प्रकार से ज्यादा प्रभावी हो सकती हूं।“

पामेला ने कहा, “उसके बाद से मैं जूलियन के काफी करीबी जुड़ाव महसूस करती हूं। अपने सभी पूर्व पतियों और प्रेमियों की तुलना में मैं इस व्यक्ति के साथ ज्यादा बातचीत कर सकती हूं। हमारा इरादा रोमांटिक होने की बजाय एक ताकत के तौर पर जुड़ना है। अफवाहें खुशी देने वाली हैं। अगर मुझे किसी वैश्विक स्तर के नेता को चुनना और उसको समर्थन देना हो तो वह यकीनन जूलियन असांजे होंगे।“

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन