1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एडेल ने किया खुलासा, सिमोन कोनेकी से कर चुकी हैं शादी

एडेल ने किया खुलासा, सिमोन कोनेकी से कर चुकी हैं शादी

 Published : Mar 07, 2017 11:47 am IST,  Updated : Mar 07, 2017 11:47 am IST

एडेल ने हाल ही में अपने प्रेमी सिमोन कोनेकी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये जोड़ा वर्ष 2011 से एक दूसरे साथ ही है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एडेल ने एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अपनी शादी की पुष्टि की है।

adele- India TV Hindi
adele

ब्रिसबेन: हॉलीवुड की जानी मानी गायिका एडेल ने हाल ही में अपने प्रेमी सिमोन कोनेकी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये जोड़ा वर्ष 2011 से एक दूसरे साथ ही है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एडेल ने एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अपनी शादी की पुष्टि की है। बता दें कि एडेल और सिमोन का एक 4 साल का बेटा एंगेलो भी है। एडेल को हाल ही में आयोजित हुए ग्रेमी अवार्ड में सम्मानित किया गया था।

अडेल ने अपने हिट गाने 'समवन लाइक यू' के पीछे की कहानी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, "मैं याद कर रही थी कि हमारे रिश्ते की शुरुआत में मैं कैसा महसूस कर रही थी और वही इस गाने की प्रेरणा है।" उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि पहली बार आप जब किसी के प्यार में पड़ते हैं तो वह दुनिया की सबसे अच्छी भावना होती है और मैं इस भावना की लत में हूं।"

उन्होंने हालांकि अपनी शादी के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया। लेकिन कहा जा रहा है कि क्रिसमस के बाद वे अपने परिवार और नजदीकी मित्रों को आमंत्रित कर लॉस एंजेलिस स्थित अपने बंगले में एक सादे समारोह में कोनेकी के साथ औपचारिक रूप से बंधन में बंधेगी। उन्होंने पिछले महीने ग्रैमी अवार्ड समारोह में भी कोनेकी को अपना 'पति' बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन