1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डायरेक्टर ने कहा- 'Rambo: Last blood' ने 'रैम्बो' की लंबी और संतोषजनक दौड़ पूरी की

डायरेक्टर ने कहा- 'Rambo: Last blood' ने 'रैम्बो' की लंबी और संतोषजनक दौड़ पूरी की

 Edited By: IANS
 Published : Aug 11, 2019 09:57 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 09:58 am IST

इस बार फिल्म में स्टैलोन के रैम्बो मैक्सिकन कार्टेल द्वारा किडनैप की गई अपने दोस्त की बेटी को बचाने के लिए मैक्सिको जाएंगे।

Rambo: Last blood- India TV Hindi
Rambo: Last blood

लॉस एंजिलिस: निर्देशक एड्रियन ग्रनबर्ग का कहना है कि 'रैम्बो: लास्ट ब्लड' ('Rambo: Last blood') ने 'रैम्बो' की लंबी दौड़ को पूरा कर लिया है, जो काफी संतोषजनक है। हॉलीवुड एक्शन स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन जॉन रैम्बो के रूप में 'रैम्बो : लास्ट ब्लड' में वापसी करेंगे, जो फ्रेंचाइजी की पांचवीं और अंतिम फिल्म है। 

इस बार फिल्म में स्टैलोन के रैम्बो मैक्सिकन कार्टेल द्वारा किडनैप की गई अपने दोस्त की बेटी को बचाने के लिए मैक्सिको जाएंगे।

ग्रनबर्ग ने कहा, "ये आखिरी है और व्यक्तिगत और स्वार्थी स्तर पर मुझे उम्मीद भी है। इस फिल्म में बहुत ही उन्नत भाव है। अब अगर यह आखिरी है, तो मुझे लगता है कि लोग इसके लिए आभारी होंगे। वे संतुष्ट होंगे।"

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन