1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन

Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन

 Published : May 31, 2019 05:02 pm IST,  Updated : May 31, 2019 05:02 pm IST

Rambo Last Blood Trailer: 'रैंबो' सीरीज़ की आखिरी फिल्म 'रैंबो: लास्ट ब्लड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

Rambo Last Blood Trailer- India TV Hindi
Rambo Last Blood Trailer Image Source : YOUTUBE

Rambo Last Blood Trailer: 'रैंबो' सीरीज़ की आखिरी फिल्म 'रैंबो: लास्ट ब्लड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में सिलवेस्टर स्टेलॉन हैं। सिलवेस्ट से जो भी उम्मीदें की जाती हैं, वो इस फिल्म से ज़रूर पूरी होंगी। फिल्म के प्लॉट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। बस इतना पता है कि इस बार रैंबो की लड़ाई मैक्सिकन गुटों से होगी।

दरअसल, रैंबो एक महिला के लिए काम करता है। उस महिला की बेटी को बचाने के लिए वो मैक्सिकन गुडों से भिड़ेगा। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने मिलेंगे।

कबीर 2 मिनट के ट्रेलर में रैंबो कहता सुनाई दे रहा है- ''इतने सालों तक मैंने अपना सीक्रेट छुपा कर रखा, लेकिन अब अपने पास्ट का सामना करने का समय आ गया है। अगर वो मुझे ढूंढ़ते हुए आएंगे तो उन्हें मौत का सामना करना होगा और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मौत आ रही है।''

ये 'रैंबो' सीरीज़ की आखिरी फिल्म है तो हो सकता है इसमें रैंबो की मौत हो जाए।

देखें ट्रेलर...

'रैंबो: लास्ट ब्लड' 2008 की फिल्म 'रैंबो का सीक्वल है। इसे Adrian Grunberg ने डायरेक्ट किया है। इसकी स्क्रिप्ट सिलवेस्टर स्टेलॉन और मैट सिलूरनिक ने लिखी है। फिल्म को केवन किंग टेम्पलेटन और लेस वेल्डन ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में सिलवेस्टर के अलावा ऐड्रियाना बरैजा, ऑस्कर जीनडा, पैज वेगा भी हैं। फिल्म दुनियाभर में 20 सितंबर को रिलीज़ होगी।

Also Read:

Kabir Singh: Tujhe Kitna Chahne Lage Song- अरिजीत सिंह की आवाज़ में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़

Bhojpuri Star खेसारी लाल यादव के नए गाने 'चौकीदार बना लो दिल का' ने Youtube पर मचाया धमाल

करण जौहर ने PM मोदी को शाहरुख खान के इस फिल्म के डायलॉग के साथ दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन