1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के सदस्य निक कार्टर कर रहे हैं यौन शोषण मामले की जांच का सामना

'बैकस्ट्रीट बॉयज' के सदस्य निक कार्टर कर रहे हैं यौन शोषण मामले की जांच का सामना

 Published : Aug 04, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 01:48 pm IST

'बैकस्ट्रीट बॉयज' के सदस्य निक कार्टर पिछले कुछ वक्त से यौन शोषण के मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मामले में वह लॉस एंजेलिस काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय की जांच का सामना कर रहे हैं।

Nick Carter- India TV Hindi
Nick Carter

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड के लोकप्रिय समूह 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के सदस्य निक कार्टर पिछले कुछ वक्त से यौन शोषण के मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मामले में वह लॉस एंजेलिस काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय की जांच का सामना कर रहे हैं। जिला अटॉनी कार्यालय ने 'फॉक्स न्यूज' को बताया कि मामला सैंटा मोनिका पुलिस विभाग को मंगलवार को सौंपा गया था। जांच फरवरी में कार्टर के खिलाफ दायर एक पुलिस रिपोर्ट को आगे बड़ा रही है। रिपोर्ट में 2003 में हुई घटना का उल्लेख लिया गया है।

सैंटा मोनिका पुलिस ने इससे पहले कहा कि था कि कार्टर के खिलाफ रिपोर्ट दायर हुई है और जांच जारी है लेकिन विभाग ने इस मामले में शामिल शख्स का खुलासा नहीं किया था। 'फॉक्स' न्यूज के अनुसार, लगभग इसी समय पूर्व पॉप स्टार मेलिसा शूमैन ने ट्वीट कर कहा था कि वह आखिरकार वह कदम उठा रही हैं जिसके बारे में उन्होंने नहीं सोचा था, इससे पता चलता है कि मेलिसा ने ही कार्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नवंबर 2017 में मेलिसा ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ इस कृत्य में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। कार्टर जो उस समय 22 वर्ष के थे ने मेलिसा के साथ ऐसा किया था जो उस समय 18 वर्ष की थीं। वहीं, कार्टर ने कहा था कि वह इन आरोपों से हैरान और दुखी हैं और कहा कि वे जब साथ थे तो मेलिसा ने कभी कुछ ऐसा नहीं जताया था और उनके बीत जो हुआ वो दोनों की सहमति से हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन