1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. रिहाना की इज्जत नहीं करतीं रीटा!

रिहाना की इज्जत नहीं करतीं रीटा!

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2015 01:28 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 01:36 pm IST

लॉस एंजेलिसः पॉप स्टार रिहाना को लगता है कि गायिका रीटा ओरा उनकी इज्जत नहीं करती हैं। वेसबाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि रिहाना इस बात से नाराज

रिहाना की इज्जत नहीं...- India TV Hindi
रिहाना की इज्जत नहीं करतीं रीटा!

लॉस एंजेलिसः पॉप स्टार रिहाना को लगता है कि गायिका रीटा ओरा उनकी इज्जत नहीं करती हैं। वेसबाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि रिहाना इस बात से नाराज हैं कि रीटा ने उनके पूर्व बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन के साथ गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने 'बॉडी ऑन मी' गाने के भड़काऊ वीडियो पर भी आपत्ति जताई।

समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार, सूत्र ने बताया, "उनके बीच (क्रिस और रिहाना) खोए हुए प्यार का मामला नहीं है, लेकिन रिहाना ने इसे इस रूप में लिया है कि रीटा उनकी इज्जत नहीं करती हैं।"

सूत्र ने बताया, "क्रिस और रिहाना का लंबा इतिहास है और रिहाना ने जब 'बॉडी ऑन मी' के बारे में सुना और वीडियो देखा तो उन्हें मुद्दा बनाने का एक और मौका मिल गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन