1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फर्नीचर के साथ यात्रा करते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर

फर्नीचर के साथ यात्रा करते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 01:05 pm IST,  Updated : May 31, 2015 01:19 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपने फर्नीचर के साथ यात्रा करते हैं, जब उन्हें शूटिंग के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। डाउनी जूनियर ने फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वार' की

रॉबर्ट डाउनी जूनियर...- India TV Hindi
रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपने फर्नीचर के साथ यात्रा करते हैं

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपने फर्नीचर के साथ यात्रा करते हैं, जब उन्हें शूटिंग के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। डाउनी जूनियर ने फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वार' की शूटिंग के दौरान अपने मलिबु स्थित घर से पूरा फर्नीचर जहाज से अटलांटा में एक किराए के मकान पर भिजवाया जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी, ताकि वहां रहने के दौरान वह अपने घर जैसा महसूस कर सकें।

डाउनी जूनियर ने सुजैन डाउनी से विवाह किया है और दो बच्चों एक्सटन (3) और छह महीने की बेटी अवरी के पिता हैं।

वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार डाउनी जूनियर के एक करीबी सूत्र ने बताया, "जब भी वह शूटिंग के लिए किराए का मकान लेते हैं, अपना खुद का फर्नीचर वहां भिजवाते हैं। ऐसा वह आराम और घर जैसा एहसास पाने के लिए करते हैं।"

डाउनी जूनियर अक्सर शूटिंग के दौरान अपने परिवार को भी साथ ले जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन