लॉस एंजेलिस: हॉलिवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने अमेरिका में भुखमरी को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने इस मुद्दे पर जागरुकता लाने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपने स्वयं के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार खाना प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक सहयोग पर निर्भर रहकर बड़ा हुआ है। अमेरिका में बच्चों में भुखमरी एक वास्तविक समस्या है। हम साथ मिलकर इसे समाप्त कर सकते ेहैं।"
"अमेरिका में 1.6 करोड़ बच्चे भूखे हैं। पाचं में एक बेटी, बेटी, पड़ोसी और सहपाठियों को नहीं पता है कि उनके अगले पहर का खाना कहां से आएगा। प्रत्येक वर्ष अरबों पाउंड का खाना बर्बाद हो जाता है। इसके बारे में कुछ करने का समय आ गया है।"
जोहानसन ने कहा, "हम साथ मिलकर भूख को समाप्त कर सकते हैं। हम एक साथ मिलकर अमेरिका के बच्चों को खाना मुहैया करा सकते हैं।"
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉट डॉट यूके' के मुताबिक, फिल्म 'एवेंजर्स' में जोहानसन (30) के सह-कलाकार जेरेमी रेनर ने भी इस दिशा में मदद के लिए अपील करते हुए एक संदेश दिया।