1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी 'ब्लैक विडो', जानें कब होगी रिलीज

अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी 'ब्लैक विडो', जानें कब होगी रिलीज

 Published : Nov 29, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 05:02 pm IST

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन की फिल्म ब्लैक विडो एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आने वाली है।  जानें किस दिन भारत में हो रही है रिलीज। 

Scarlett Johanssons Black Widow - India TV Hindi
Scarlett Johanssons Black Widow 

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की दीवानगी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर मार्वल यूनिवर्स की फिल्में हो तो वह तो दिलों-दिमाग में यूं कब्जा कर लेती है कि जब तक उनकी नई सीरिज नहीं आ जाती है। तब तक उतरती नहीं है। कुछ समय पहले ही एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' रिलीज हुई। जिसे विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी धमाकेदार कमाई की। जिसके बाद से हर सुपरहीरोज वाली फिल्म भारत में रिलीज न हो ऐसा तो ही हो नहीं सकता है। इसी सीरिज में एक ओर नाम जुड़ गया है जो अगली साल रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन की फिल्म ब्लैक विडो एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। 

एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' में दिखाया गया कि ब्लैक विडो कुदकर अपनी जान दे देती है। जिससे उनके फैंस को काफी धक्का लगा था। लेकिन अब खबर आईं है कि ब्लैक विडो पर अलग से एक फिल्म बनी है। जिसे जाकर उनके फैंस के जान में जान आ गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया में इस बारे में जानकारी दी है। 

तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार स्कारलेट जॉनसन  की फिल्म 'ब्लैक विडो'  भारत में अमेरिका से भी पहले 30 अप्रैल 2020 के दिन रिलीज होगी। यह फिल्म 6 भाषाओं में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ा में रिलीज होगी। 

मार्वल स्टूडियो ने अपने आधिकारिक बयान में बोला,  'पिछले कुछ सालों में मार्वल फिल्मों ने भारत में खूब धूम मचाई है और यह किसी क्रांति से कम नहीं है। मार्वल यूनिवर्स का हर एक सुपरहीरो भारत में एक हाउस होल्ड नाम है, जिन्हें पर्दे पर दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं।'

आपको बता दें कि ब्लैक विडो के कैरेक्टर को लोग काफी पसंद करते हैॆ। इस फिल्म में ब्लैक विडो का नाम नताशा होता है। जो एक स्पाई होने के साथ  एवेंजर भी है। अब इस फिल्म में ये देखने लायक होगा कि इस फिल्म में इनकी वापसी कैसे दिखाई जाती है। इसके साथ ही क्या कुछ नया किरदार निभाती हुई नजर आएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन