1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'टर्मिनेटर जेनिसेस' भारत में 3 जुलाई को रिलीज होगी

'टर्मिनेटर जेनिसेस' भारत में 3 जुलाई को रिलीज होगी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 09:28 am IST,  Updated : May 29, 2015 09:30 am IST

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड श्वार्जनेगर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टर्मिनेटर जेनिसेस' से एक बार फिर एक्शन और रोमांच का माहौल बनने वाले है। अरनॉल्ड की यह नई फिल्म भारत में तीन जुलाई को रिलीज होने

'टर्मिनेटर जेनिसेस'...- India TV Hindi
'टर्मिनेटर जेनिसेस' भारत में 3 जुलाई को रिलीज होगी

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड श्वार्जनेगर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टर्मिनेटर जेनिसेस' से एक बार फिर एक्शन और रोमांच का माहौल बनने वाले है। अरनॉल्ड की यह नई फिल्म भारत में तीन जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 'टर्मिनेटर जेनिसेस' फिल्म 'टर्मिनेटर' श्रृंखला की पांचवीं फिल्म है। इसमें एमिली क्लार्क, जेसन क्लार्क और जय कॉर्टनी भी हैं।

इस फिल्म का निर्माण स्काइडांस प्रॉडक्शंस ने किया है, जबकि इसका वितरण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।

यह फिल्म मानवता और मशीनों के बीच जंग की कहानी है। फिल्म के निर्देशक एलेन टेलर का कहना है कि फिल्म की अत्याधुनिक कहानी की वजह से उन्होंने इस परियोजना को चुना।

एलेन ने कहा, "मेरी पहली बड़ी फिल्म 'थोर : द डार्क व्लर्ड' के बाद मेरी मिली-जुली भावनाएं थीं। इसके बाद मैं कुछ और बड़ा करना चाहता था, इसलिए मैं 'टर्मिनेटर जेनेसिस' के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं कर सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन