1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द गॉडफादर' अभिनेता एलेक्स रोक्को नहीं रहे

'द गॉडफादर' अभिनेता एलेक्स रोक्को नहीं रहे

 Written By: IANS
 Published : Jul 20, 2015 08:33 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 08:35 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म 'द गॉडफादर' में एक डकैत और लास वेगास के कैसीनो मालिक मो ग्रीन के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन हो गया। वह 79 साल के

'द गॉडफादर' अभिनेता...- India TV Hindi
'द गॉडफादर' अभिनेता एलेक्स रोक्को नहीं रहे

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म 'द गॉडफादर' में एक डकैत और लास वेगास के कैसीनो मालिक मो ग्रीन के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, रोक्को के बेटे सीन ने बताया कि उनका निधन शनिवार दोपहर स्टूडियो सिटी स्थित उनके आवास पर हुआ। वह कैंसर के मरीज थे।

रोक्को ने 1998 में आई एनिमेशन फिल्म 'ए बग्स लाईफ' में एक चींटी के लिए आवाज दी थी।

उन्होंने 2012 में एक साक्षात्कार में कहा था, "यह फिल्म मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है। मैंने एक चींटी के लिए संवाद बोले और मुझे लगता है कि मैंने लाखों डॉलर कमा लिए।"

उन्होंने आर्थर मार्क्‍स की फिल्म 'डेटरॉयट 9000' में जासूस की भूमिका निभाई थी।

रोक्को को धारावाहिक 'द फेमस टेड्डी जेड' में हॉलीवुड टैलेंट एजेंट अल फ्लोस की भूमिका के लिए 1990 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के एम्मी अवॉड से नवाजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन