1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज से गिरीं सिंगर पाउला अब्दुल, देखिए शॉकिंग वीडियो

कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज से गिरीं सिंगर पाउला अब्दुल, देखिए शॉकिंग वीडियो

 Published : Oct 22, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 05:58 pm IST

पाउला फिलहाल 'स्ट्रेट अप पाउला! 2018 टूर' पर हैं। यह उनका 25 सालों में पहला एकल टूर है।

पाउला अब्दुल- India TV Hindi
पाउला अब्दुल

लॉस एंजेलिस: गायिका पाउला अब्दुल मिसीसिप्पी में एक कॉन्सर्ट के दौरान अपना संतुलन खो बैठीं और मंच से नीचे गिर गईं। 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'द प्रॉमिस ऑफ अ न्यू डे' गीत पर प्रस्तुति के दौरान 56 वर्षीय गायिका मंच के किनारे पहुंच गईं और वहां से नीचे गिर गईं। इस घटना से वहां मौजूद उनके प्रशंसक चौंक उठे और एक महिला चीख पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाउला को हालांकि कोई चोट नहीं लगी है। वह तत्काल उठीं और उन्होंने बिना रुकावट अपनी प्रस्तुति पूरी की। पाउला फिलहाल 'स्ट्रेट अप पाउला! 2018 टूर' पर हैं। यह उनका 25 सालों में पहला एकल टूर है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन