1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Viral Video:....जब अचानक टीवी से बाहर निकल पड़ी ‘भूतनी’

Viral Video:....जब अचानक टीवी से बाहर निकल पड़ी ‘भूतनी’

 Published : Jan 25, 2017 09:10 am IST,  Updated : Jan 25, 2017 09:10 am IST

न्यूयॉर्क: क्या आपको भूत के नाम से डर लगता है? अगर आपको डर लगता है तो कल्पना करिए कि आप टीवी देख रहे हैं और आपके सामने टीवी से निकल कर भूत आ जाए। जी

The Rings Prank- India TV Hindi
The Rings Prank

न्यूयॉर्क: क्या आपको भूत के नाम से डर लगता है? अगर आपको डर लगता है तो कल्पना करिए कि आप टीवी देख रहे हैं और आपके सामने टीवी से निकल कर भूत आ जाए। जी हां, ये सच है...ऐसा हुआ है। वाक्या है न्यूयॉर्क का। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक स्टोर में कुछ लोग सामान देख रहे थे और कई सारी टीवी चल रही है। टीवी पर रिंग्स सीरिज चल रही है। लोग सामान देख रहे होते हैं। उसी दौरान एक टीवी से भूतनी निकल आती है।

भूतनी को देखकर लोग भाग चिल्लाकर भाग जाते हैं। वीडियो में आगे भूतनी टीवी से निकलकर एक महिला का हाथ पकड़ लेती है। जिसे देखकर चिल्ला उठती है और वहां से भाग खड़ी होती है। यह जानकर तो आप भी हैरान रह गए होंगे।

हालांकि यह कोई असली भूत नहीं है बल्कि अपकमिंग फिल्म रिंग्स के प्रमोशन के लिए बनाया गया है प्रेंक वीडियो है। रिंग्स 2002 में आई हिट फिल्म ‘The Ring’ का सीक्वल है। फिल्म के प्रचार अभियान के तहत फिल्म निर्माताओं ने यह शरारत लोगों के साथ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन