Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से फिर जुड़े जेम्स गन

'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से फिर जुड़े जेम्स गन

 विवादित ट्वीट के बाद 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने 'वेराइटी डॉट कॉम' को बताया कि कई मीटिंग्स और चर्चाओं के बाद डिज्नी ने गन को निर्देशक के रूप में हायर करने का फैसला किया। 

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Mar 17, 2019 01:30 pm IST, Updated : Mar 17, 2019 01:30 pm IST
गार्डियंस ऑफ द...- India TV Hindi
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3

नई दिल्ली: विवादित ट्वीट के बाद 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने 'वेराइटी डॉट कॉम' को बताया कि कई मीटिंग्स और चर्चाओं के बाद डिज्नी ने गन को निर्देशक के रूप में हायर करने का फैसला किया। 

बाल यौन शोषण और दुष्कर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने के बाद गन को फिल्म से निकाल दिया गया था। स्टूडियो ने इन ट्वीट्स को हैशटैगमीटू के दौर में अस्वीकार्य माना और डिज्नी की पारिवारिक छवि के विपरीत पाया। खबर सामने आने के बाद गन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि "मैं हर उस शख्स का आभारी हूं जिसने पिछले कुछ महीनों में मेरा साथ दिया है।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सीख रहा हूं और बेहतर इंसान बनने के लिए काम करना जारी रखूंगा। मैं तहे दिल से डिज्नी के फैसले का स्वागत करता हूं।"

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement