1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. नावेल 'ब्रिलियंस' पर आधारित साइंस- फिक्शन फिल्म में लीड रोल करेंगे विल स्मिथ

नावेल 'ब्रिलियंस' पर आधारित साइंस- फिक्शन फिल्म में लीड रोल करेंगे विल स्मिथ

 Published : Sep 07, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 04:00 pm IST

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और पटकथा लेखक अकीवा गोल्डस्मैन 'आई एम लेजेंड' और 'आई, रोबोट' जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं

will smith- India TV Hindi
will smith

नई दिल्ली: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और पटकथा लेखक अकीवा गोल्डस्मैन 'आई एम लेजेंड' और 'आई, रोबोट' जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं और अब इन दोनों की जोड़ी फिर से 'ब्रिलियंस' नामक उपन्यास पर आधारित एक साइंस-फिक्शन फिल्म में साथ काम करने जा रही है।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों साल 2013 में प्रकाशित मार्कस सकी की किताब 'ब्रिलियंस' के रूपांतरण के शुरुआती चरण में हैं। इस किताब में एक ऐसी दुनिया का जिक्र है जिसमें साल 1980 से आबादी का एक प्रतिशत हिस्सा स्पेशल पावर्स के साथ पैदा हुए हैं। स्मिथ इसमें फेडेरल एजेंट निक कूपर का किरदार निभाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन