1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. वुडी एलन की नई फिल्म की शूटिंग जुलाई से होगी शुरू

वुडी एलन की नई फिल्म की शूटिंग जुलाई से होगी शुरू

 Published : Jun 06, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 03:56 pm IST

 निर्देशक वुडी एलन अपनी 51वीं फिल्म की शूटिंग अभिनेता क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज और अभिनेत्री गिना गेशरेन के साथ इस गर्मी में स्पेन में करेंगे। 

वुडी एलन- India TV Hindi
वुडी एलन

नई दिल्ली: निर्देशक वुडी एलन अपनी 51वीं फिल्म की शूटिंग अभिनेता क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज और अभिनेत्री गिना गेशरेन के साथ इस गर्मी में स्पेन में करेंगे। प्रोडक्शन स्टूडियो मीडियाप्रो के अनुसार, फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है और इसकी घोषणा सबसे पहले फरवरी में हुई थी। यह एक 'कॉमेडी रोमांस' फिल्म होगी जिसमें एक शादीशुदा अमेरिकन जोड़ा सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ इसलिए शामिल होता है ताकि वह भिन्न लोगों के साथ प्यार में पड़ सके।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 10 जुलाई से स्पेन में होगी। एलन की आखिरी फिल्म 'ए रेनी डे इन न्यूयॉर्क' को एमेजॉन द्वारा तब बर्खास्त कर दिया गया था जब एलन के खिलाफ उनकी बेटी डायलन फैरो द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप की बात सबके सामने आई थी।

हालांकि एलन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। 'ए रेनी डे इन न्यूयॉर्क' को यूरोप के कई हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन