1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' की धुआंधार कमाई जारी, पांचवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' की धुआंधार कमाई जारी, पांचवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

 Published : Dec 21, 2022 11:15 am IST,  Updated : Dec 21, 2022 11:15 am IST

Avatar 2 Box Office Collection: फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है।

indiatv- India TV Hindi
Avatar 2 Box Office Collection

Avatar 2 Box Office Collection: साल 2022 खत्म होने के लिए कुछ ही दिन बाकि है। 16 दिसंबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। बता दें पिछले चार दिनों में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की थी। फिल्म 'अवतार' साल 2009 में रिलीज हुई थी। 

जैकलीन फर्नांडिस की दो साल बाद होगी बीमार मां से मुलाकात! इस वजह नहीं मिली थी विदेश जाने की इजाजत

इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 40.3 करोड़ रुपयों की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रहा। फिल्म ने चौथे 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 16 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 163.40 करोड़ रुपये हो गया है।

  • पहले दिन-40.3 करोड़ 
  • दूसरे दिन- 42 करोड़ 
  • तीसरी दिन- 46 करोड़
  • चौथे दिन- 18.50 करोड़
  • पांचवें दिन-16 करोड़ 
  • कुल कारोबार- 163.40 करोड़

TRP List: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पॉपुलैरिटी को लगी बुरी नजर, जानिए क्या है 'अनुपमा' का हाल

फिल्म 'अवतार' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फैंस इसके दूसरे पार्ट का 12 साल से इंतजार कर रहे थे। 'अवतार 2' भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को भारत में छह भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिनमें अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी शामिल है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ये फिल्म कुछ वेबसाइटों पर फुल एचडी में लीक हो गई है। फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन