1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही गंवा दी जान

 Published : Jul 21, 2024 07:26 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 07:37 pm IST

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक सिंगर की मौत हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला? कौन है वो सिंगर जिसने 35 साल की उम्र में अपनी जान गंवा दी।

Ayres Sasaki, Brazilian singer- India TV Hindi
35 साल के सिंगर की हुई दर्दनाक मौत Image Source : DESIGN

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी रोंंगटे खड़े हो जाएंगे। खबर है कि हाल ही में एक सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही अपनी जान गवा दी। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंगर के मौत का कारण उनका एक फैन था। बताया जा रहा है फैन जब उनसे स्टेज पर मिलने पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ, जिससे सिंगर की जान चली गई। जानिए कौन है वो सिंगर, जिसकी हुई दर्दनाक मौत। 

लाइव परफॉर्मेंस में गई जान

हम जिस सिंगर कि बात कर रहे हैं उनका नाम आयरेस सासाकी की जो ब्राजील के मशहूर सिंगर हैं। बताया जा रहा है कि 35 साल के आयरेस सासाकी एक इवेंट में परफार्म कर रहे थे। इस दौरान जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे तो एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में बुरी तरह भीगा हुआ था। इसी बीच जैसे ही आयरेस सासाकी उस फैन को गले लगाने के लिए आगे बढ़े तो पास से गुजर रही केबल से उन्हें तगड़ा बिजली का झटका लगा। जिसके बाद सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर वो फैन भीगा हुआ क्यो था?  फिलहाल इस वक्त आयरेस सासाकी की मौत से हर कोई सदमे में हैं।  

पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बताया जा रहा है कि जिस इवेंट में आयरेस सासाकी परफॉर्म कर रहे थे, वहां उनकी आंटी भी मौजूद थीं। वहां जो कुछ हुआ, उससे वह भी शॉक में हैं। उन्होंने कहा, 'हम बस यह जानते हैं कि उनका शो एक विशिष्ट समय के लिए निर्धारित था और उसे आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन हम उन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जो उस समय उनके साथ थे, ताकि समझ सकें कि यह सब कुछ कैसे हुआ। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि आयरेस सासाकी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनकी मौत से पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन