1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Cannes festival 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को मिला सम्मान, पहली बार ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ बनेगा देश

Cannes festival 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को मिला सम्मान, पहली बार ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ बनेगा देश

 Published : May 05, 2022 12:14 pm IST,  Updated : May 05, 2022 12:14 pm IST

इस साल होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया है।

Cannes festival 2022- India TV Hindi
Cannes festival 2022 Image Source : INSTAGRAM/MIB_INDIA

Highlights

  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया है।
  • दीपिका पादुकोण का नाम भी 75वें कान्स फेस्टिवल की जूरी पैनल लिस्ट में शामिल है।
  • यह फेस्टिवल 17 मई से शुरू होकर 28 मई 2022 तक चलेगा।

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी भारत को एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी मिल रही है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कान्स फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया था। इसके बाद अब भारत को एक और सम्मान मिला है। दरअसल,  इस साल होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया है। 

अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि-  'ऑफिशियली भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में चुना गया है।इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया पवेलियन की थीम है: इंडिया, द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड। इसका उद्घाटन 18 मई, 2022 को होगा और यह देश की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधताओं में भारतीय सिनेमा का प्रदर्शन करेगा।'

यह फेस्टिवल 17 से 28 मई तक चलेगा

इस साल यह फेस्टिवल 17 मई से शुरू होकर 28 मई 2022 तक चलेगा और इस साल कान्स फेस्टिवल 75वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा। खास बात यह है कि भारत भी आजादी के 75 साल सेलिब्रेट कर रहा है। बता दें कि यह पहली बार है जहां फेस्टिवल में 'कंट्री ऑफ ऑनर’ परम्परा की शुरुआत हो रही है। जिसे आने वाले समय में भी जारी रखा जाएगा।

दीपिका कान्स 2022 की जूरी पैनल में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी 75वें कान्स फेस्टिवल की जूरी पैनल लिस्ट में शामिल है। इस फेस्टिवल ने दीपिका पादुकोण को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की आठ सदस्यीय जूरी के हिस्से के रूप में घोषित किया। बता दें कि दीपिका कई बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अपना हॉलीवुड डेब्यू 'XXX: Return of Xander Cage' से फीमेल लीड के तौर पर किया था। दीपिका पादुकोण को अपने शानदार काम के लिए दो बार टाइम से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। 

दीपिका पादुकोण बनीं 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी लिस्ट में शामिल होने वाली एकलौती इंडियन एक्ट्रेस

Met Gala 2022: मेट गाला में टॉपलेस पहुंची ये एक्ट्रेस, जानिए वजह

Twitter खरीदने के बाद Elon Musk ने Met Gala 2022 में मां के साथ ली स्टाइलिश एंट्री

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन