1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. GRAMMY 2023 Nominations: बियॉन्से सबसे ज्यादा 9 कैटेगरी में नॉमिनेट, देखें 'ग्रैमी' नॉमिनेशन की लिस्ट

GRAMMY 2023 Nominations: बियॉन्से सबसे ज्यादा 9 कैटेगरी में नॉमिनेट, देखें 'ग्रैमी' नॉमिनेशन की लिस्ट

 Published : Nov 16, 2022 10:13 am IST,  Updated : Nov 16, 2022 10:15 am IST

Grammy Awards: पहला ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह 4 मई 1959 को आयोजित किया गया था। यह अवॉर्ड हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज के जरिए दिया जाता है।

beyonce- India TV Hindi
'ग्रैमी' नॉमिनेशन लिस्ट Image Source : INSTAGRAM/BEYONCE

GRAMMY 2023 Nominations: संगीत की दुनिया के सबसे बड़े 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की सभी कैटेगरीज में नॉमिनेशन की लिस्ट रिलीज हो गई है। मशहूर Grammy Awards इस बार 5 फरवरी रविवार को लॉस एंजिल्स में होने वाला है। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स की मेजबानी कॉमेडियन ट्रेवर नोआ करेंगे, जो पिछले दो बार के मेजबान भी हैं। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के लिए बेयॉन्से, एडेल, लिज़ो, टेलर स्विफ्ट, हैरी स्टाइल्स और लुसियस का नाम शामिल है। बेयॉन्से ग्रैमी के लिए अब तक की सबसे नॉमिनेटेड शख्सियत बन गई हैं।  इस साल बियॉन्से 9 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: PM नरेंद्र मोदी को देखकर लोगों को याद आई संजय दत्त की फिल्म 'नाम', इस गाने के साथ किया स्वागत

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर Record of the Year

  • ABBA - डोंट शट मी डाउन
  • एडेल - ईजी ऑन मी
  • बेयॉन्से - ब्रेक माय सोल
  • ब्रांडी कार्लिले लुसियस - यू एंड मी ऑन द रॉक
  • दोजा कैट - वूमन
  • हैरी स्टाइल्स - ऐज़ इट वाज़
  • केंड्रिक लैमर - द हार्ट पार्ट 5
  • लिज़ो - अबाउट डैम टाइम
  • मैरी जे ब्लिज - गुड मॉर्निंग गॉर्जियस
  • स्टीव लेसी - बैड हैबिट

एल्बम ऑफ द ईयर Album of the Year

  • ABBA - Voyage
  • एडेल - 30
  • बैड बनी - अन वेरानो सिन टी
  • बेयॉन्से - रेनेसां
  • ब्रांडी कार्लिले - इन दीज साइलेंट डेज
  • कोल्डप्ले - Music of the Spheres
  • हैरी स्टाइल्स - हैरी हाउस
  • केंड्रिक लैमर - मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स
  • लिज्जो - स्पेशल
  • मैरी जे ब्लिज - गुड मॉर्निंग गॉर्जियस (डीलक्स)

सॉन्ग ऑफ द ईयर Song of the Year

  • एडेल - ईजी ऑन मी
  • बेयॉन्से - ब्रेक माय सोल
  • बोनी रैट - जस्ट लाइक दैट
  • डीजे खालिद रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे - गॉड डिड 
  • गेल - एबीसीडीईएफयू
  • हैरी स्टाइल्स - ऐज़ इट वाज़
  • केंड्रिक लैमर - द हार्ट पार्ट 5
  • लिज़ो - About Damn Time
  • स्टीव लेसी - बैड हैबिट
  • टेलर स्विफ्ट - ऑल टू वेल (10 मिनट संस्करण) (द शॉर्ट फिल्म)

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट Best New Artist

  • अनिता
  • डोमी और जेडी बैक
  • लट्टो
  • मानेस्किन
  • मौली टटल
  • मुनि लोंग
  • उमर अपोलो
  • समारा जॉय
  • टोबे न्वीग्वे
  • वैट लेग

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस Best Pop Solo Performance

  • एडेल - ईजी ऑन मी
  • बैड बनी - Moscow Mule
  • दोजा कैट - वूमन
  • हैरी स्टाइल्स - ऐज़ इट वाज़
  • लिज़ो - About Damn Time
  • स्टीव लेसी - बैड हैबिट

यह भी पढ़ें: इस अभिनेत्री को तीसरी बार हुआ कैंसर, लिखा- मृत्यु जीवन का हिस्सा है

VIDEO: एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखे Shah Rukh Khan, बेटी सुहाना खान ने मास्क से छिपाया चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन