1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Robbie Coltrane Dies: 72 साल की उम्र में Harry Potter के हैग्रिड उर्फ ​​रॉबी कोल्ट्रेन का निधन

Robbie Coltrane Dies: 72 साल की उम्र में Harry Potter के हैग्रिड उर्फ ​​रॉबी कोल्ट्रेन का निधन

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Oct 14, 2022 11:46 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 12:00 am IST

Robbie Coltrane: अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन, जिन्हें 'हैरी पॉटर' मूवी में हॉगवर्ट्स गेमकीपर रुबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Robbie Coltrane- India TV Hindi
Robbie Coltrane Image Source : TWITTER/@DCUVERSE

Highlights

  • हैरी पॉटर फेम रॉबी कोलट्रैन का 72 साल की उम्र में निधन
  • हैरी पॉटर फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां

Robbie Coltrane Dies: 'हैरी पॉटर' फिल्म में हॉगवर्ट्स गेमकीपर रुबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रेन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पुरस्कार विजेता अभिनेता पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने दिल को छू लेने वाले प्रदर्शनों और डेनियल रैडक्लिफ के साथ ऑनस्क्रीन संबंधों के लिए पॉटर के हाफ-विजार्ड के रूप में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 'हैरी पॉटर' में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

अभिनेता स्टीफन फ्राई ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा - 'एक अभिनेता के रूप में उनके पास शानदार कॉमेडी से लेकर हार्ड-एज ड्रामा तक इतनी रेंज और गहराई थी। मुझे लगता है कि उनकी सभी भूमिकाओं में से मेरी पसंदीदा क्रैकर में फिट्ज थी।' उन्होंने आगे लिखा - 'रॉबी कोल्ट्रन, स्कॉटिश मनोरंजन के दिग्गज – आप बहुत याद आएंगे।' 

इस खबर से उनके फैंस काफी हैरान है। उनके एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'रॉबी कोलट्रेन ने हैग्रिड के चरित्र को खूब सराहा, मैं हमेशा उनकी आवाज में किताब के चरित्र को पढ़ता हूं।' एक अन्य ने लिखा - 'बहुत दुखद खबर है कि प्यारे रॉबी कोलट्रेन का निधन हो गया है। मैंने उन्हें 26 साल से प्यार किया है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन