1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Justin Bieber: इंडियन फैंस के लिए बुरी खबर, जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, यह है वजह

Justin Bieber: इंडियन फैंस के लिए बुरी खबर, जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, यह है वजह

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 16, 2022 08:25 am IST,  Updated : Sep 16, 2022 08:25 am IST

Justin Bieber: भारत में जस्टिन बीबर को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' को सिंगर के हेल्थ इश्यू के कारण कैंसिल कर दिया गया है।

Justin Bieber instagram- India TV Hindi
Justin Bieber Image Source : JUSTIN BIEBER

Highlights

  • बीबर 18 अक्टूबर को दिल्ली में शो करने वाले थे।
  • सिंगर के हेल्थ इश्यू के कारण कैंसिल कर दिया गया है।

Justin Bieber: अगर आप जस्टिन बीबर के बड़े फैंन हैं और उनके दिल्ली में होने वाले शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए दिल दुखाने वाली है। बता दें जस्टिन बीबर जो अगले महीने भारत आने वाले थे और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले थे वो फिलहाल कैंसिल हो गया है। जानकारी के अनुसार अब ना जस्टिन बीबर भारत आएंगे ना दिल्ली में कोई शो होगा।

 बता दें भारत में जस्टिन बीबर को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत में भी बहुत लोग हैं जो बीबर को बहुत पंसद करते हैं साथ ही उनका नाम और उनकी फोटो अपने हाथों में बनवाया है। बता दें बीबर 18 अक्टूबर को दिल्ली में शो करने वाले थे, जो कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में होने वाला था जिसका नाम 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' था वो सिंगर के हेल्थ इश्यू के कारण कैंसिल कर दिया गया है। जस्टिन का सिर्फ भारत का दौरा ही रद्द नहीं हुआ है बल्कि चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, यूएई और इजरायल का दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

टिकट के पैसे का क्या होगा?

शो के रद्द होने के साथ-साथ टिकट रीफंड के बारे में भी जानकारी दी गई है।  बताया गया है जिन लोगों ने भी अब तक इस शो की टिकट खरीदी है उन्हें पैसे उनके अकाउंट में लौटा दिए जाएंगे वो 10 दिन के भीतर। 

रामसे हंट सिंड्रोम 

जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे थे और इसी के कारण उनका चेहरा पैरालाइज हो गया था। उनकी तबीयत पहले से ज्यादा बेहतर है, लेकिन शो कर पाना अभी सही नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन