1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इस एक्ट्रेस ने खुलेआम खोली अपनी पोल, कहा करती हूं ये बड़ा काम

इस एक्ट्रेस ने खुलेआम खोली अपनी पोल, कहा करती हूं ये बड़ा काम

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Dec 31, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 02:29 pm IST

हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। किम ने 'द गोप' पोडकास्ट के एपिसोड में खुलासा किया है कि मैंने अब थोड़ा बहुत पीना शुरू कर दिया है, कॉफी और शराब।

kimkar dashian instagram- India TV Hindi
kimkar dashian Image Source : KIMKAR DASHIAN INSTAGRAM

हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। बता दें एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अब कॉफी और शराब दोनों का सेवन करती हैं। किम ने 27 दिसंबर को 'द गोप' पोडकास्ट के एपिसोड में खुलासा करते हुए कहा, मैंने अब थोड़ा बहुत पीना शुरू कर दिया है, कॉफी और शराब। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे खुद को थोड़ी छूट दे देनी चाहिए।

बता दें ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने इन्हें पीना क्यों शुरू किया, इस पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा काम के मूड में रहने की अपनी आदत में बदलाव लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मुझे बस ऐसा लगता है कि मैं बहुत काम करती हूं। एसकेकेएन के लिए प्रोडक्ट मीटिंग और चीजों की टेस्टिंग और पैकेजिंग मीटिंग, यह सब कुछ हर दिन एक जैसा है।

Alia Bhatt ने शेयर किया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का लुक, यूजर ने बोल दी ये बड़ी बात

किम ने कहा, मेरा वर्जन अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने और ड्रिंक करने और थोड़ी देर बाद बाहर रहने का रहा है, मैंने शायद पहले ऐसा कभी नहीं किया था। एपिसोड के दौरान किम ने कहा कि उन्हें टकीला पसंद है।

Tunisha Sharma Suicide Case: Sheezan Khan को नहीं मिली जमानत, वसई कोर्ट ने एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन